ब्लू व्हेल से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य | Interesting facts about Blue Whale in Hindi

नमस्कार दोस्तों, रोचक ज्ञान में आपका स्वागत है। आज हम बात करेंगे एक बेहद खतरनाक ऐसे जिव से जो दुनिया की सबसे बड़ी है। जी है उसका नाम है ब्लू व्हेल मछली। ब्लू व्हेल मछली एक बहोत बड़ी है। इसके आकार का अंदाजा आप महज इस बात से लगा सकते हैं की इसकी लंबाई लगभग 30 मीटर और इसका वजन 200 टन के बराबर होता है। ब्लू व्हेल गेम का नाम उसी के ऊपर रखा गया है। ब्लू व्हेल से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य आपके पास पेश है। जी है दोस्तों आज रोचक ज्ञान आपके लिए एक बेहद दिलचस्प व् रोचक लेख लेकर आया है. आज हम आपसे ब्लू व्हेल के संदर्ब में कुछ रोचक व् ज्ञानवर्दक तथ्य बताने जा रहे है और हमें पूरा विश्वास है आपको ये जानकारी बेहद पसंद आएगी. तो चलिए जानते है.

ब्लू व्हेल से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य…

ब्लू व्हेल एक समुद्री स्तनपायी जीव है। ब्लू व्हेल की इसकी लंबाई 30 मीटर (98 फीट) तक देखी गई है। इसका वजन 173 टन (191 लघु टन) तक दर्ज किया गया है।यह वर्तमान अस्तित्व में रहने वाले जानवरों में सबसे बड़ा जानवर है. इसका शरीर लंबा और पतला होता है। इसके शरीर पर नीला रंग के साथ साथ विभिन्न रंगों का भी प्रभाव दिखाई देता है। ब्लू व्हेल उत्तर अटलांटिक महासागर और उत्तरी प्रशांत, दक्षिणी सागर, हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में पाया जाने वाला सबसे बड़ा जीव है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा ब्लू व्हेल का आकार डायनासोर से भी बड़ा पाया गया है. डायनासोर के सबसे बड़े कंकाल की लम्बाई 27 मीटर के करीब पायी गयी है लेकिन ब्लू व्हेल का आकर 30 मीटर या इस से भी बड़ा हो सकता है. ब्लू व्हेल के जीभ का वजन एक हाथी के बराबर होता है। ब्लू व्हेल की खोपड़ी की लम्बाई 5.8 मीटर (19 फीट) मापी गई है।
Joey williams with a 19 foot long blue whale skull

साधारण मनुष्य अपनी सांस पानी में ३० या ४० सेकंड तक रोक सकता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ब्लू व्हेल अपनी सांस को 40 मिनट से लेकर 2 घंटे तक रोक सकती है। क्या आप जानते हैं ब्लू व्हेल पानी में सांस नहीं ले सकती इसे सांस लेने के लिए अपने सिर को पानी से बाहर निकालना पड़ता है।

आपको ये जानकर हैरानी होगी की ब्लू व्हेल रोजाना ४ टन तक खाना खाता है। एक स्वस्थ ब्लू व्हेल की आयु लगभग 70 से 90 वर्ष तक होती हैं। ब्लू व्हेल दूसरे ब्लू व्हेल १००० मील की दूरी से संपर्क कर सकते है। ब्लू व्हेल 5 करोड़ साल पुरानी प्राचीन जीव है।

क्या आप जानते हैं ब्लू व्हेल लगभग 90 दिनों तक बिना सोए रह सकती है और ब्लू व्हेल सोते समय अपने आधे दिमाग को सुला सकती है और आधे को जगा कर रख सकती हैं।

एक मजेदार बात ये भी है, की ब्लू व्हेल के पादने पर जो बुलबुला बनता है, वह इतना चौड़ा होता है कि उसमें एक घोड़ा आ सकता है। ब्लू व्हेल अपने मुँह में इतना पानी ले सकती है जितना उसके पूरे शरीर में वजन है।

ब्लू व्हेल के दिल का वजन लगभग 590 किलोग्राम तक होता है और इसका दिल 1 मिनट में लगभग 9 बार धड़कता है. ब्लू व्हेल का दिल एक कार जितना बड़ा और 590 kg वज़नी होता है। ये सभी जीवों में सबसे बड़ा जीव है।

क्या आपको पता है, जब ब्लू व्हेल रोता है तो उसकी आवाज जेट एयरप्लेन के इंजन के आवाज के बराबर होता है।

ब्लू व्हेल एक समुद्री स्तनपायी जीव है। आपको जानकर हैरानी होगी, ब्लू व्हेल अन्य मछलियों की तरह अंडे नहीं देती बल्कि सीधा बच्चे को जनम देती है और यह मछली एक बार में सिर्फ एक ही बच्चा पैदा कर सकती है। कभी कभी जुड़वाँ भी होते है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमारे फेसबुक पेज रोचक ज्ञान को लाइक करे धन्यवाद।