महाराष्ट्र राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य - Maharashtra Facts in Hindi

महाराष्ट्र राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य – Maharashtra Facts in Hindi

महाराष्ट्र राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य – Maharashtra Facts in Hindi, नमस्कार दोस्तों, आज हम महाराष्ट्र राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में जानकारी लेते है।

भारत के पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र (Maharashtra) एक राज्य है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी एवं समृद्ध राज्यों में की जाती है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) शब्द संस्कृत का है जो दो अक्षरों से मिलकर बना है महा तथा राष्ट्र इसका अर्थ होता है महान देश। यह नाम यहाँ के संतों की देन है।

क्षेत्रफल के लिहाज से महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है और आबादी के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

फिल्म के लगभग सभी सुपर स्टार मुंबई महाराष्ट्र में रहते है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) भारत के सबसे विकासशील राज्यों में से एक है। महाराष्ट्र गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और दादरा और नगर हवेली के केंद्र शासित प्रदेशों से घिरा है।

[adace-ad id=”1054″]

लगभग 11 करोड़ की आबादी के साथ मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है। मुंबई में लगभग 1.8 करोड़ लोग रहते हैं।

नागपुर महाराष्ट्र की उप राजधानी है। मध्ययुगीन महाराष्ट्र सातवाहन वंश में राष्ट्रकूट वंश, पश्चिमी चालुक्य, मुगल और मराठा साम्राज्य शामिल हैं।

महाराष्ट्र (Maharashtra) की आर्थिक राजधानी मुम्बई और सांस्कृतिक राजधानी पुणे है।

यहां मराठी भाषा ज्यादा बोली जाती है। मुंबई, अहमदनगर, पुणे, औरंगाबाद,अंबड -जालना, कोल्हापूर, नाशिक, नागपुर, ठाणे, शिर्डी-अहमदनगर, सोलापुर, अकोला, लातुर, उस्मानाबाद, अमरावती और नांदेड महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं!

महाराष्ट्र राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य – interesting facts about maharashtra in hindi

# (Points) जानकारी (Information)
देश (Country Name) भारत
गठन 1 मई 1960
राजधानियाँ (Capitals) मुम्बई
नागपुर
ज़िले (Districts) कुल 36
राजभाषा (Official languages) मराठी

महाराष्ट्र का इतिहास

नाम की उत्पत्ति

महाराष्ट्र को ऋग्वेद में “राष्ट्र” के रूप में जाना जाता है। चीनी यात्री ह्वेन-त्सांग और अन्य यात्रियों के रिकॉर्ड बताते हैं कि सम्राट अशोका के समय में इसे “राष्ट्रीय” और बाद में “महान राष्ट्र” के रूप में जाना जाने लगा। नाम संभवतः प्राकृत शब्द “महाराष्ट्री” से लिया गया है।

17 वीं शताब्दी की शुरुआत में (पश्चिमी महाराष्ट्र में) शिवाजी महाराज द्वारा मराठा साम्राज्य की स्थापना की। छत्रपति शिवाजी राजे भोसले इनके नेतृत्व में, मराठों ने अपने स्वतंत्र राष्ट्र का निर्माण करना शुरू किया।

18 वी शताब्दी से महाराष्ट्र मराठो का घर रहा है।

शिवाजी महाराज द्वारा मराठा साम्राज्य को अपने उच्चतम स्तर तक विस्तारित किया।

1761 में पानीपत की तीसरी लड़ाई में, मराठो के पतन के बाद अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली ने राज किया।

महाराष्ट्र पहले बॉम्बे प्रेसीड़ेंसी और और बाद में बॉम्बे स्टेट के नाम से जाना जाता था।

मुंबई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण केंद्र था।

1960 अधिनियम के तहत 1 मई 1960 को बॉम्बे स्टेट से गुजरात और महाराष्ट्र पृथक हो गये।

1 मई को महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) हर साल को मनाया जाता है। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस भी मनाया जाता है। महाराष्ट्र दिवस के दिन लोग अवकाश रखते हैं।

बाल गंगाधर तिलक, वीर सावरकर, गोपाल कृष्ण गोखले, दादाभाई नौरोजी आदि का महाराष्ट्र में स्वतंत्रता सेनानियों जैसे का घर रहा है।

महाराष्ट्र की भौगौलिक स्थिति

6 राज्यों से महाराष्ट्र की सीमाए लगती है। महाराष्ट्र गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और दादरा और नगर हवेली के केंद्र शासित प्रदेशों से घिरा है।

गोदावरी, भीम और कृष्णा यह महाराष्ट्र की प्रमुख नदियाँ है।

कलसूबाई पहाडी महाराष्ट्र की सबसे ऊँची पहाडी है जिसकी ऊंचाई 1646 मी. है।

महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति

भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र है, जिसकी GDP भारत में सबसे अधिक है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को भारत की वित्तीय राजधानी के रूप में जाना जाता है।

मुम्बई बन्दरगाह और JNPT बन्दरगाह महाराष्ट्र के दो मुख्य बंदरगाह है।

भारत में पहली रेल मुम्बई से थाणे के बीच यही चली थी।

कोयला , लौह अयस्क , मैगनीज , क्रोमाईट , बोक्साईट और नेचुरल गेस यह महाराष्ट्र के प्रमुख खनिज है।

केमिकल , इलेक्ट्रिकल मशीनरी , पेट्रोलियम , फार्मा , स्टील , मशीन टूल्स आदि महाराष्ट्र के प्रमुख उद्योग है।

आम, अंगूर, केला, संतरा, गेहूं, मक्का ,चावल , ज्वार ,बाजरा एवं दाले महाराष्ट्र में होने वाली प्रमुख फसले है।

महाराष्ट्र की संस्कृति

दिवाली, रंगपंचमी, गोकुलाष्टमी और गणेशोत्सव, होली महाराष्ट्र के प्रमुख त्योहार हैं।

लावनी , तमाशा , गफा और मौनी महाराष्ट्र के प्रमुख लोकनृत्य है।

अजन्ता , एलोरा , एलेफेंटा ,कन्हेरी और कार्ला महाराष्ट्र की प्रमुख गुफाये है।

अजन्ता गुफाओं के निर्माण 4वी सदी एवं एलोरा गुफाओं का 8वी सदी में हुआ।

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से 4 महाराष्ट्र में है।

त्रिम्ब्केश्ववर मन्दिर का निर्माण बालाजी बाजीराव ने करवाया था।

गोदावरी नदी के किनारे नासिक में कुम्भ मेला लगता है।

शिर्डी साईं बाबा मन्दिर महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

फिल्म इंडस्ट्री के लिए मशहूर मुम्बई को मायानगरी के नाम से पुकारते है।

मराठी टेलीविजन चैनल इस प्रकार हैं – दूरदर्शन-सह्याद्रि, एबीपी माझा, कलर मराठी, झी मराठी, स्टार माझा, मी मराठी, झी टॉकीज़, झी २४ तास, आईबीएन-लोकमत और सैम मराठी।

[adace-ad id=”1054″]

मुम्बई से आये चर्चित व्यक्ति

भीमराव अम्बेडकर
बाल गंगाधर तिलक
विनोबा भावे
बाबा आमटे
अन्ना हजारे
ज्योतिबा फुले
अजीज प्रेमजी
मेघा पाटकर
धनराज पिल्लै
लता मंगेशकर
जुबिन मेहता

तो आज हमने महाराष्ट्र राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Maharashtra Facts in Hindi) की जानकारी लिए है।

इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करें रोचक ज्ञान धन्यवाद 🙏🙏🙏