गोवा राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य - Amazing facts about goa in hindi

गोवा राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य – Amazing facts about goa in hindi

गोवा राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य – Amazing facts about goa in hindi, नमस्कार दोस्तों, आज हम गोवा राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में जानकारी लेते है। Goa Rajy Ke Rochak Tathy Aur Jankari Hindi Me.

गोवा (Goa) भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। भौगोलिक रूप से पश्चिमी घाटों द्वारा दक्खन उच्चभूमि से अलग हो गया है।

सस्ती शराब से लेकर प्राचीन समुद्र किनारों तक, यहाँ की स्वच्छता और सर्वदेशीय ताज ने अनेकों युवाओं और बुजुर्गों को भी आकर्षित किया है।

क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा गोवा राज्य है।

पूरी दुनिया में गोवा अपने सुन्दर समुद्र के किनारों और प्रसिद्ध स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था।

पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और 19 दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया।

गोवा राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Quick Basic Facts About Goa) – interesting facts about Goa in hindi

# (Points) जानकारी (Information)
देश (Country Name) भारत
गठन 30 मई 1987
राजधानियाँ (Capitals) पणजी
सबसे बड़ा शहर (Largest city) वास्को द गामा
ज़िले (Districts) कुल 2
वाहन कोड (Goa Vehicle code) GA
जनसंख्या (Goa Population) 14,58,545 की जनसंख्या के साथ 26 वें स्थान पर
राजभाषा (Official languages) कोंकणी

गोवा का इतिहास (history of Goa in hindi)- नाम की उत्पत्ति

महाभारत में गोवा का उल्लेख गोपराष्ट्र किया गया है। दक्षिण कोंकण क्षेत्र का उल्लेख गोवाराष्ट्र के रूप में पाया जाता है।

संस्कृत के कुछ अन्य पुराने स्त्रोतों में गोवा को गोपकपुरी और गोपकपट्टन कहा गया है जिनका उल्लेख अन्य ग्रंथों के अलावा हरिवंशम और स्कंद पुराण में मिलता है।

गोवा को बाद में कहीं कहीं गोअंचल भी कहा गया है। अन्य नामों में गोवे, गोवापुरी, गोपकापाटन औरगोमंत प्रमुख हैं। टोलेमी ने गोवा का उल्लेख वर्ष 200 के आस-पास गोउबा के रूप में किया है।

अरब के मध्युगीन यात्रियों ने इस क्षेत्र को चंद्रपुर और चंदौर के नाम से इंगित किया है जो मुख्य रूप से एक तटीय शहर था। जिस स्थान का नाम पुर्तगाल के यात्रियों ने गोवा रखा वह आज का छोटा सा समुद्र तटीय शहर गोअ-वेल्हा है।

बाद में उस पूरे क्षेत्र को गोवा कहा जाने लगा जिस पर पुर्तगालियों ने कब्जा किया।

Historical Facts About Goa – Goa History – आइये दोस्तों अब बात करते हैं गोवा राज्य के ऐतिहासिक तथ्यों की

गोवा राज्य को राज्य 30 मई 1987 में बनाया गया था। इस राज्य के पहले मुख्यमंत्री दयानंद भंडोदकर और प्रथम राज्यपाल गोपाल सिंह थे।

तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में, गोवा मौर्य साम्राज्य का हिस्सा था, जो मगध के बौद्ध सम्राट अशोका द्वारा शासित था ।

साल 1843 में पोर्तुगालियों ने पणजी शहर को गोवा की राजधानी बनाया था।

स्वतंत्रता के बाद, भारत ने अनुरोध किया कि भारतीय उपमहाद्वीप में पुर्तगाली प्रदेशों को भारत को सौंप दिया जाए। किंतु पुर्तगाल ने ने इसे इंकार कर दिया। पर 19 दिसंबर 1961 को, भारतीय सेना ने गोवा, दमन, दीव के भारतीय संघ में विलय के लिए “ऑपरेशन विजय” के साथ सैन्य संचालन किया और इसके परिणामस्वरूप गोवा, दमन और दीव भारत का एक केन्द्र प्रशासित क्षेत्र बना।

30 मई 1987 में केंद्र शासित प्रदेश को विभाजित किया गया था, और गोवा भारत का पच्चीसवां राज्य बनाया गया। जबकि दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश ही रहे।

गोवा की भौगौलिक स्थिति – Geographical Facts About Goa

1. गोवा राज्य कोंकण क्षेत्र में जो भारत के पश्चिमी भाग में आता है, इस राज्य की सीमाएं उत्तर में महाराष्ट्र से और दक्षिण में कर्नाटक से मिलती हैं।

2. यह राज्य क्षेत्रफल में सबसे छोटा तथा जनसँख्या की दृष्टि से चौथा सबसे छोटा राज्य है।

3. दूधसागर जलप्रपात भारत के गोवा राज्य में मंडोवी नदी पर स्थित एक चार-स्तरीय झरना है । दूधसागर झरना जिसकी ऊंचाई 310 मीटर है, भारत के ऊँचे झरनों में से एक है। यह जौरी नदी पर है, मानसून के समय में भगवन महावीर अभ्यारण्य के समीप सघन हरियाली हज़ारों पर्यटकों को आकर्षित करती है।

4. मांडोवी और ज़ुआरी गोवा राज्य की दो प्राथमिक नदियाँ हैं।

5. सोनसोगोर गोवा की सबसे ऊंची चोटी है, जो की पश्चिमी घाट में निहित है, इसकी ऊंचाई 1,165 मीटर है।

6. गोवा के मनभावन बीच की लंबी कतार में पणजी से 16 किलोमीटर दूर कलंगुट बीच, उसके पास बागा बीच, पणजी बीच के निकट मीरामार बीच, जुआरी नदी के मुहाने पर दोनापाउला बीच स्थित है। वहीं इसकी दूसरी दिशा में कोलवा बीच ऐसे ही सागरतटों में से है जहां मानसून के वक्त पर्यटक जरूर आना चाहेंगे।

गोवा की आर्थिक तथ्यों के बारे में – Economic Facts About Goa

1. पर्यटन गोवा का प्राथमिक उद्योग है, प्रति व्यक्ति GDP के हिसाब से गोवा भारत के सभी राज्यों में प्रथम स्थान पर है।

गोवा में पर्यटकों की भीड़ सबसे अधिक गर्मियों के महीनें में होती है। गोवा का घरेलू उत्पाद 2015-16 में लगभग 7.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

2. गोवा के कृषि संसाधनों में – चावल मुख्य कृषि उत्पाद है, उसके बाद रागी, काजू, नारियल तथा मछली पकड़ना भी राज्य की अर्थव्यवस्था में शामिल है।

3. खनन दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है। लोहा, बॉक्साइट, मैंगनीज, मिट्टी, चूना पत्थर और सिलिका का खनन किया जाता है।

4. कृषि, जबकि पिछले चार दशकों में अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, चावल मुख्य कृषि फसल है, जिसके बाद अरेका, काजू और नारियल हैं। मत्स्य पालन लगभग 40,000 लोगों को रोजगार देता है,

5. गोवा के प्रमुख उद्योगों में खनन उद्योग, ब्रेवरीज, फल डिब्बाबंदी, मछली पैकिंग इत्यादि हैं।

गोवा की सामाजिक और सांस्कृतिक तथ्यों के बारे में – Social And Cultural Facts About Goa

1. गोवा राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान गोमंत विभूषण पुरस्कार, 2010 से गोवा सरकार द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है।

2. गोवा के मुख्य त्यौहार हैं – कार्निवाल, शिग्मोत्सव, सबादो गोर्डो, बीच बोनांजा, कोंकणी ड्रामा महोत्सव, चवथ, दीवाली, क्रिसमस, ईस्टर, शिम्मो, दशहरा इत्यादि।

3. गोवा का मंगेशी मंदिर सबसे बड़ा मंदिर है। यह भगवान् मंगेश के लिए प्रसिद्ध है, जो की भगवन शिव के अवतार थे।

4. कुछ पारंपरिक गोवा नृत्य रूपों हैं dekhnni , fugdi , corridinho और दशावतार । पश्चिमी सामाजिक नृत्य अधिकांश समारोहों का एक हिस्सा है।

5. कई गोवा के लोग पश्चिमी शास्त्रीय संगीत भी करते हैं।

[adace-ad id=”1054″]

तो आज हमने गोवा राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Amazing facts about goa in hindi) की जानकारी लिए है।

इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करें। रोचक ज्ञान धन्यवाद 🙏🙏🙏