Interesting facts about Bitcoin in Hindi – बिटकॉइन के बारे में रोचक तथ्य

Interesting facts about Bitcoin in Hindi – बिटकॉइन के बारे में रोचक तथ्य

हर देश की अपनी एक करंसी होती है। अमेरिका में डॉलर का वापर करते है और अपने भारत में रुपये में होती है। १ डॉलर की कीमत अपने भारत में लगभग ६७ रुपये है. जो की कम – ज्यादा होती है।

किसी देश के करंसी की कीमत कम होती है तो किसी देश के करंसी की ज्यादा होती है कहा जाता है की डॉलर और पाउंड की कीमत अन्य करंसी की कीमत से अधिक होती है।

जैसे की मैंने डॉलर के बारे में बताया। लेकिन आज मैं आपको एक ऐसे करंसी के बारे में बताने वाला हूँ जिसके बारे में अगर आप पहली बार सुन रहे हैं तो हैरान हो जायेंगे। जी हाँ,

आज हम जानेंगे Bitcoin के बारे में इस आर्टिकल में मैं आप लोगो को Bitcoin के बारे में बताऊंगा।

बिटकॉइन के बारे में मूलभूत जानकारी – Basic information about Bitcoin

हमने आपको बताया की हर देश की अपनी एक करंसी होती है। लेकिन Bitcoin किसी एक देश की करंसी नही है। यह इन्टरनेट की दुनियाँ की करंसी है। जैसे हम किसी दूसरे को ATM के जरिये पैसे भेजते है,

लेकिन उसे छू नहीं सकते। Bitcoin एक वर्चुअल मुद्रा है जो सामान्य मुद्रा जैसे रूपये, डॉलर, पाउंड से बिलकुल अलग है। हम सामान्य मुद्रा को हम छू सकते हैं देख सकते हैं और जेब में रख सकते है लेकिन Bitcoin को हम ऐसा नही कर सकते।

इस मुद्रा को हम केवल ऑनलाइन लेन-देन में ही उपयोग कर सकते हैं और ऑनलाइन वॉलेट में ही इसे स्टोर कर सकते हैं। Bitcoin को हम डिजिटल या वर्चुअल करंसी भी कह सकते हैं।

Bitcoin का अविष्कार सातोशी नाकामोतो (Satoshi Nakamoto) ने 03 जनवरी सन 2009 में किया था। Bitcoin एक decentralized currency है यानी Bitcoin पर किसी भी सरकार या किसी बैंक का इस पर अधिकार नही है।

जिस तरह से इन्टरनेट का कोई मालिक नही है ठीक उसी तरह Bitcoin का कोई मालिक नही है। Bitcoin peer to peer network based पर कार्य करता है जिसके वजह से बिना किसी माध्यम के सीधे ही bitcoin यूजर के मध्य लेन देन हो जाता है।

बिटकॉइन के बारे में दिलचस्प तथ्य – Interesting facts about Bitcoin

Bitcoin का आविष्कारक एक रहस्य है।

हमने आपको बताया है की bitcoin का अविष्कार 3 जनवरी 2009 को हुआ लेकिन अभी भी यह किसी को नही पता की Satoshi Nakamoto कोई रियल इंसान है या कोई कंपनी, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।

बिटकॉइन से पिज्जा की पहली खरीदी की थी।

क्या आपको पता है 22 मई को बिटकॉइन पिज्जा दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है?

शुरू में बिटकॉइन की ज्यादा कीमत नहीं थी। उस वक्त 10000 btc में pizza की खरीदी हुई थी और ये पहली खरीदी थी, उस समय 10,000 btc का मूल्य $41 (2664.0 रुपये) था, ये आर्टिकल्स लिखने पर Bitcoin की कीमत थी 602 करोड़ रुपये…

Bitcoin लेनदेन का पता नहीं कर सकते..

बिटकॉइन लेनदेन करते समय, आपके नाम / पहचान का किसी भी रूप में उपयोग नहीं किया जाता है। केवल आपका सार्वजनिक पता (Bitcoin key address) उपलब्ध होता है।

परंतु…बिटकॉइन ब्लॉकचैन एक स्थायी खाता है जो पारदर्शी है। अगर कोई व्यक्ति आपके विकेटिन के सार्वजनिक पते (Bitcoin public address) को जानता है, तो वे देख सकते हैं कि आपके पास कितने बिटकॉइन हैं और आपने कौन से लेन-देन किए हैं।

आप बिटकॉइन को स्पर्श, महसूस या प्रिंट नहीं कर सकते. वर्तमान में, बिटकॉइन के नेटवर्क की खनन(mining) शक्ति दुनिया के शीर्ष 5 सुपर कंप्यूटरों की तुलना में 300 गुना अधिक शक्तिशाली है।

21 मिलियन से अधिक bitcoin बाजार में नही आयेंगे।

Bitcoin का कुल Amount पहले से ही तय किया गया है। 21 मिलियन से अधिक bitcoin बाजार में नही आयेंगे अभी तक लगभग 13 मिलियन bitcoin बाजार में आ चुके हैं।

बिटकॉइन(Bitcoin) पर प्रतिबंध लगाया नहीं जा सकता।

Bitcoin पर किसी भी देश के सरकार या बैंक का अधिकार नही है। Bitcoin का मालिक कोई नही है। इस कारण बिटकॉइन(Bitcoin) पर प्रतिबंध लगाया नहीं जा सकता। फिर भी,

कई देशों ने इसे प्रतिबंधित करने की कोशिश की है, जैसे बांग्लादेश, बोलीविया, थाईलैंड, और वियतनाम। लेकिन ऑस्ट्रेलिया, रूस, जापान और वेनेजुएला जैसे कुछ देश हैं, जिन्होंने बीटकोइन को एक आधिकारिक कानूनी निविदा दी है और इसे विनियमित कर रहे हैं।

हालांकि, भारत और यहां तक कि अमेरिका जैसे कुछ देशों में क्रिप्टोक्यूरैंसी के बारे में उनकी आधिकारिक नीति के बारे में स्पष्ट नहीं किया हैं।

Bitcoin के लेन देन को वेरीफाई कर आप भी bitcoin कमा सकते हैं लेकिन इसके लिए बहुत ही पावरफुल कंप्यूटर की आवश्यकता होती है।

तो आज हमने बिटकॉइन (Interesting facts about Bitcoin in Hindi) के बारे में कुछ तथ्य जान लिए है। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करें और आपको यह कैसा लगा, इसके बारे में जरूर बताये। रोचक ज्ञान धन्यवाद 🙏🙏🙏