Mahatma Gandhi Facts in Hindi - महात्मा गांधीजी के बारे में रोचक ज्ञान

Mahatma Gandhi Facts in Hindi – महात्मा गांधीजी के बारे में रोचक ज्ञान

Mahatma Gandhi Facts in Hindi – महात्मा गांधीजी के बारे में रोचक ज्ञान

महात्मा गाँधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।

वे सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। आज हम उनके बारे में कुछ रोचक जानकारी लेते है।

Mahatma Gandhi Facts in Hindi – महात्मा गांधीजी के बारे में रोचक ज्ञान

1. महात्मा गांधी जी का पूरा नाम “मोहनदास करमचंद गांधी” और जन्म 2 अक्टूबर 1869 पोरबंदर , काठियावाड़ एजेंसी , ब्रिटिश शासित भारत में हुआ था। जिन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के लिए सफल अभियान का नेतृत्व करने के लिए अहिंसक प्रतिरोध को नियोजित किया।

दुनिया में आम जनता “महात्मा गांधी” के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले १९१५ में राजवैद्य “जीवराम कालिदास” ने संबोधित किया था।

2. ६ जुलाई १९४४ में सुभाष चन्द्र बोसजी ने गांधीजी को राष्ट्रपिता कहकर पहली बार सम्बोधित किया था।

3. प्रति वर्ष २ अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है।

4. गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि के लिये लम्बे-लम्बे उपवास रखे।

5. कम आयु में विवाह

गांधीजी जब १४ साल के थे तब उनका विवाह कस्तूर बाई मकनजी से कर दिया गया। उनके चार संतान है. उनका नाम हरीलाल, मणिलाल, रामदास और देवदास है।

6. गांधी जी ने अपना जीवन सत्य, या सच्चाई की व्यापक खोज में समर्पित कर दिया।

उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी स्वयं की गल्तियों और खुद पर प्रयोग करते हुए सीखने की कोशिश की। उन्होंने अपनी आत्मकथा को सत्य के प्रयोग का नाम दिया।

7. महात्मा गांधी की हत्या

३० जनवरी १९४८ को नाथूराम गोडसे दिल्ली के बिड़ला भवन में प्रार्थना-सभा के समय से ४० मिनट पहले पहुँच गये। जैसे ही गान्धी जी प्रार्थना-सभा के लिये परिसर में दाखिल हुए, नाथूराम ने पहले उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया उसके बाद बिना कोई बिलम्ब किये अपनी पिस्तौल से तीन गोलियाँ मार कर गान्धी का अन्त कर दिया। गोडसे ने उसके बाद भागने का कोई प्रयास नहीं किया।

8. 15 अगस्त 1947 को राजधानी में हो रहे उत्सवों में महात्मा गांधी नहीं थे।

उस समय वे कलकत्ता में थे लेकिन उन्होंने वहाँ भी न तो किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया, न ही कहीं झंडा फ़हराया। गांधी जी उस दिन 24 घंटे के उपवास पर थे।

9. सुभाष चंद्र बोस गांधी और कांग्रेस के तरीकों से बहुत नाराज हो गये।

26 जनवरी 1931 को कोलकाता में राष्ट्र ध्वज फहराकर सुभाष एक विशाल मोर्चे का नेतृत्व कर रहे थे तभी पुलिस ने उन पर लाठी चलायी और उन्हें घायल कर जेल भेज दिया। जब सुभाष जेल में थे तब गांधी जी ने अंग्रेज सरकार से समझौता किया और सब कैदियों को रिहा करवा दिया।

लेकिन अंग्रेज सरकार ने भगत सिंह जैसे क्रान्तिकारियों को रिहा करने से साफ इन्कार कर दिया। भगत सिंह की फाँसी माफ कराने के लिये गांधी जी ने सरकार से बात तो की परन्तु नरमी के साथ। सुभाष चाहते थे कि इस विषय पर गांधीजी अंग्रेज सरकार के साथ किया गया समझौता तोड़ दें। लेकिन गांधीजी अपनी ओर से दिया गया वचन तोड़ने को राजी नहीं थे। अंग्रेज सरकार अपने स्थान पर अड़ी रही और भगत सिंह व उनके साथियों को फाँसी दे दी गयी। भगत सिंह को न बचा पाने पर सुभाष गांधी और कांग्रेस के तरिकों से बहुत नाराज हो गये।

महात्मा गांधी की जानकारी हिंदी में

10. गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की।

11. महात्मा गांधी की मृत्यु के बाद उनके शव यात्रा में 10 लाख लोग शामिल हुए। 15 लाख लोग शव यात्रा के रास्ते में खड़े हुए थे। उनकी शव यात्रा भारत के इतिहास में सबसे बड़ी शव यात्रा थी।

लोग खंभों, पेड़ और घर की छतों पर चढ़कर बापू को एक नजर देखना चाहते थे।

12. महात्मा गांधीजी ने अपनी आत्मकथा गुजराती भाषा में लिखी है।

13. भारतीय रिज़र्व बैंक ने १९९६ में महात्मा गाँधी जी की फोटो भारतीय चलन पर छपाई की सुरुवात की।


तो आज हमने महात्मा गांधीजी (Amazing facts about mahatma gandhi in Hindi) के बारे में कुछ तथ्य जान लिए है।

इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करें और आपको यह कैसा लगा, इसके बारे में जरूर बताये। रोचक ज्ञान धन्यवाद 🙏🙏🙏


स्त्रोत